मऊ, फरवरी 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को एसआईआर के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 80-90 साल के बुजुर्ग मतदाताओं को भी नोटिस जारी हुआ है। खीरीकोठा निवासिनी 90 वर्षीय श्रुति देवी को भी सुनवाई के लिए आना पड़ा। चलने फिरने में असमर्थ उन्हें कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसी गांव की 88 साल की बुधिया देवी को भी नो मैपिंग का नोटिस जारी हुआ है। अपने होने का कई कागजात लेकर वह भी नोटिस का जवाब देने पहुंची। सुनवाई के दौरान मौजूद एईआरओ एवं उपश्रमायुक्त प्रभात सिंह ने बताया कि सोमवार को 222 लोगों को नोटिस के जवाब के लिए बुलाया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.