आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़,संवाददाता। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मिला। इस दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा फार्म सात पर जबरदस्ती दस्तखत बनवाकर जिंदा और मौजूद व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से कटवाने के प्रयास का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि टाइप सुधा फॉर्म-7 भाजपा के नेता सौ-सौ एवं 50-50 की तादाद में लेकर जबरदस्ती दरखास्त बनवाकर जमा करने का नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। जो फार्म लेने से मना कर रहे हैं उन्हें डरा धमका रहे हैं या एसडीएम से टेलीफोन करा रहे हैं। यह कार्य बिल्कुल नियम विरुद्ध है। प्रशासन ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करेगा तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में विधायक नफीस अहमद, अखिलेश यादव,पूजा सरोज,...