भदोही, फरवरी 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। एसआईआर कार्य में किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए। बीएलओ मतदेय स्थलों पर नियमित रूप से बैठने के साथ ही निर्वाचन कार्ड में हुई त्रुटियों को सही कराने का काम करें। एसआईआर में बीएलओ और सुपरवाइजर अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। यह निर्देश मंगलवार को एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह ने तहसील सभागार ज्ञानपुर में अधिकारियों संग ली बैठक में बीएलओ और सुपरवाइजरों को दी। कहा कि एसआईआर कार्य को लेकर अधिकारी गंभीर रहें। मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ ही नए वोटरों का नाम जरूरी लिस्ट में अंकित कराएं। निर्वाचन कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है तो बीएलओ उसमें सुधार कराने को संबंधित फार्म भरवाने का काम करें। समस्त्त मतदेय स्थलों पर इन दिनों एसआईआर का कार्य चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.