फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में तारीख बढ़ने से अब दोआबा में बड़ी राहत मिली है। अब नए वोटरों को जोड़ने में मदद मिलेगी। आलेख्य पर दावे और आपत्तियां स्वीकार करने का शुक्रवार छह फरवरी को आखिरी दिन था। अब आयोग ने तारीख छह मार्च तक बढ़ा दी है। छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशन के बाद सबसे अधिक जोर पात्र नए वोटरों को जोड़ने पर था, जिससे एएसडी की जो कटौती हुई है, उसकी कुछ पूर्ति हो जाए। इस क्रम में विशेष अभियान भी चलाए गए, लेकिन वोटरों को जोड़ने की गति बहुत धीमी रही। एसआईआर अभियान के दौरान स्थानांतरित, मृत और अनुपस्थित (एएसडी) वोटरों के कारण 3.16 लाख से अधिक संख्या में नाम कटे थे। जिले की मतदाता सूची 19 लाख 16 हजार से घटकर लगभग 16 लाख 16 हजार 973 रह गई। जिसमें से 14 लाख 82 हजार 766 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.