पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानि एसआईआर में नोटिसों की सुनवाई आदि के कार्यों में प्रदेश की रैंकिंग गिरने के बाद डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अब जिले की चारों ही विधान सभा के ईआरओ जिला निर्वाचन अधिकारी के रडार पर है। एसआईआर में पिछड़ी रैंकिंग को लेकर नाराज डीएम ने अगले तीन दिनों में अब तक की प्रगति वाली अद्यतन रिपोर्ट मांगी है। नोटिसों की सुनवाई में आपेक्षित प्रगति न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताई है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है। दरअसल मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पिछले दिनों जो समीक्षा की है। उसमें कई जिले 40 फीसद से भी कम सुनवाई वाली स्थिति में आए हैं। इसमें जिले का भी उल्लेख हैं। रिपोर्ट मिलने और रैंगिग गिर...