चंदौली, फरवरी 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एसआईआर में हो रही धांधली का आरोप लगा शुक्रवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा तहसील पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि एसआइआर का कार्य पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम को 14 सूत्री मांगपत्र सौंपकर 20 फरवरी तक समस्या का निस्तारण कराये जाने की मांग किया। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर कई बूथों पर प्रपत्र सात बंद लिफाफा में भेजकर नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। चेताया कि गड़बड़ी हुई इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं धान खरीद के नाम पर क्रय केन्द्र प्रभारियों की मिली भगत से बिचौलिये हावी है। बगैर धान की...