महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में चेतावनी दी गई कि एसआईआर में जान-बूझकर गड़बड़ी की गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। संचालन जिला महासचिव समसुद्दीन अली सिद्दीकी ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फार्म 7 भरकर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के वोटरों का नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। इसलिए बीएलए व पार्टी के नेता सतर्कता से फार्म 7 की जांच करें। देखें कि किसी भी मतदाता का नाम गलत ढंग से न काटने पाए। जहां भी ऐसी शिकायत मिले तुरंत पार्टी कार्यालय पर सूचित करें। उन्होंने बीएलओ को चेताया कि यदि किसी का भी नाम गलत तरीके से काटा गया या जोड़ा गया तो समाजवादी पार्टी के लोग एफआईआर भी कराएंगे। कहा कि इस समय महं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.