संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और फार्म-7 के दुरुपयोग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि इस प्रकरण में जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र की हत्या बंद करो, फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा जैसे नारे लगाए। कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सपा नेताओं का आरोप है कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के गोइठहा, बनेथू समेत कई गांवों में बीएलओ ...