लखनऊ, जनवरी 2 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में काटे गए 2.89 करोड़ वोटों की निगरानी के लिए कांग्रेस ने जिलावार कमेटियां गठित की हैं। सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। समिति वोटर लिस्ट में काटे गए नामों का भौतिक सत्यापन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संविधान ने देश के आम आदमी को सबसे मजबूत अस्त्र वोट का अधिकार दिया है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से कटना नहीं चाहिए। यह उसके सबसे बड़े अधिकार पर हमला होगा। कांग्रेस किसी भी कीमत पर किसी भी पात्र वोटर का यह अधिकार कटने नहीं देगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों तथ्यों के साथ साबित किया है कि भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ से बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी हुई है। हर कांग्रेसजन को एक माह लगातार गरीब, अनुसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.