बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। एसआईआर के दौरान एएसडी में दर्ज 716156 नामों को ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया। इसके चलते ड्राफ्ट मतदाता सूची में लिंगानुपात बिगड़ गया है। पहले 1000 पुरुषों पर 872 महिलाएं दर्ज थी। अब इनकी संख्या घटकर 815 हो गई है। प्रशासन महिला वोटर की संख्या बढ़ाने को स्पेशल ड्राइव चल रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले की नौ विधानसभाओं में 3405820 वोटर को गणना प्रपत्र वितरित किए जाने थे। चार नवंबर से 26 दिसंबर तक चली प्रक्रिया के बाद 79.01 फीसदी यानि 3405820 मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज किए गए। जिन मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र विधिवत भरकर जमा किये, उन सभी के नामों को सम्मिलित करते हुए निर्वाचक नामावलियों का ड्राफ्ट 6 जनवरी को जारी किया गया। ड्राफ्ट में 2691067 मतदाताओं को शामिल किया गया, जिसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.