मुरादाबाद, जनवरी 6 -- निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विधानसभा क्षेत्रवार अनअंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ आपत्तियां लेना शुरू हो गया। जिला निर्वाचन जिलाधिकारी अनुज सिंह कहा कि जिनकी मैपिंग नहीं हुई वह अपने दस्तावेज दिखाएंगे। सभी ईएआरओ अअपनी जिम्मेदारी निभाएं। निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जारी तिथि के अनुसार 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन किया। डीएम ने मैपिंग नहीं करवाने वालों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। यह भी कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाए। साथ ही दैनिक निस्तारण की स्थिति को भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें। नोटिस जारी होने के उपरांत संबंधित व्यक्ति ...