गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर कांग्रेसजनों ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की। कहा कि बीएलओ की ओर से यह कहा जा रहा है कि 11 दिसंबर के बाद नाम बढ़ेगा। यह पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि नाम बढ़ाने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से लागू की जाए, फार्म-6 और फार्म -8 आम मतदाताओं को तुरंत उपलब्ध कराए जाएं, निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है और इस अधिकार...