कन्नौज, नवम्बर 26 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी ने एसआईआर फार्म भरने में अपनी दक्षता और मेहनत का शानदार परिचय देते हुए जिला स्तर पर तीसरा तथा ब्लॉक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विभाग का मान बढ़ा है। बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर तहसीलदार अवनीश कुमार तथा न्यायिक तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि गीता देवी ने एसआईआर कार्य में जिस निष्ठा और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने गीता देवी को आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। गीता देवी, गांव टिकुरियन (मुंडला) की आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं और लंबे समय से...