बिजनौर, जनवरी 6 -- समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं एवं एएसडी सूची से जुड़ी खामियों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व ही बीएलओ के पास त्रुटिपूर्ण सूचियां भेजी जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में जीवित मतदाताओं को मृतक दर्शा दिया गया है। इसके अतिरिक्त बताया गया कि शादी के बाद अपने ससुराल क्षेत्र में निवास कर रहीं महिलाओं को गलत तरीके से 'बेटी' दर्शाकर, यहां से शादी हो जाने का आधार बनाते हुए एएसडी सूची में शामिल किया जा रहा है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.