लखनऊ, फरवरी 3 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर भाजपा नहीं बल्कि चुनाव आयोग करवा रहा है। अगर अखिलेश को उसमें खामियां दिख रही हैं या उनके पास आपत्तियां हैं तो वह चुनाव आयोग जाएं। सपा मुखिया ने मंगलवार को भाजपा पर एसआईआर में गलत तरीके से नाम कटवाने का आरोप लगाया था। इसपर पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं अपने बयानों को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। जब पहली बार बात आई थी कि 2.89 करोड़ लोगों के नाम कट गए हैं तब वह बेहद खुश थे। कह रहे थे कि हर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के 70 हजार के आसपास वोट कट गए हैं। अब वह कुछ और बोल रहे हैं। उन्हें समझ लेना चाहिए कि एसआईआर चुनाव आ...