उन्नाव, दिसम्बर 12 -- सफीपुर। विकास खंड क्षेत्र के न्यामतपुर गांव के उच्चप्रथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एसआईआर बैठक के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान पति के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने जांचकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मुरादपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान कंचन देवी के पति संतोष विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को न्यामतपुर उच्चप्रथमिक विद्यालय में एसआईआर बैठक बीएलओ अर्चना गौतम के साथ आयोजित की गई थी। बैठक में न्यामतपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज कुशवाहा और उनके भाई अजय कुशवाहा भी मौजूद थे। संतोष ने आरोप लगाया कि बीएलओ की समस्याओं में सहायता हेतु वह एसआईआर से चर्चा कर रहे थे और शेष मतदाताओं की पहचान की जा रही थी।...