नोएडा, दिसम्बर 12 -- ग्रेटर नोएडा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मृतक, अनुपलब्ध व स्थायी रूप से स्थानांतरित, डुप्लीकेट व अन्य श्रेणी वाले मतदाताओं की खोजबीन तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सभी बूथों पर बीएलओ एवं बीएलए की बैठक हुईं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के मतदान बूथ पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलए एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...