लखनऊ, नवम्बर 26 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद इलाके के कहला गांव में बुधवार दोपहर एसआईआर का कार्य करते हुए फार्म जमा कर रही बीएलओ रेशमा सिद्दीकी बेहोश हो गईं। जानकारी पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बढ़े बीपी के कारण बेहोशी की बात बताई है। रेशमा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री हैं। ग्रामीणों के मुताबिक़ कहला गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में रेशमा एसआईआर फॉर्म भरने के साथ-साथ लोगों के भरे हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर कर जमा कर रही थीं। उसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। लगभग पंद्रह मिनट के बाद रेशमा को होश आया। पति नियाज़ अहमद ने बताया काम को लेकर काफी दबाव है। बीते 15 नवंबर को सरावां गांव निवासी बीएलओ विजय कुमार वर्मा का कार्य करते हुए अचानक गिर पड़े थे। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होना बताया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.