महाराजगंज, नवम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर अभियान में गणना प्रपत्र को जमा कराने और उसकी डिजिटाइज्ड करने के लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने रफ्तार बढ़ाने के लिए कमान संभाल लिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 12 बजे तक जिले में 45.92 फीसदी गणना प्रपत्र को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। इस अभियान में सिसवा विधानसभा सबसे आगे है। वहां 52.09 फीसदी गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड हो चुका है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक सभी विधानसभा क्षेत्र में 99.80 फीसदी गणना प्रपत्र मतदाताओं में वितरण कराया जा चुका है। इसमें से फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 45.47 फीसदी, नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में 43.55 फीसदी, सिसवा में 52.09 फीसदी, महराजगंज में 43.44 व पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 45.09 फीसदी गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड हो चुका है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.