लखनऊ, नवम्बर 28 -- नगराम, संवाददाता। सलेमपुर अचाका प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर एसआईआर फार्म भरने के दौरान हुए विवाद में ग्रामीणों द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी के अनुसार, मारपीट के आरोपी रामदीन, हेमराज, देशराज और राम सहाय को गिरफ्तार किया गया है। स्कूल में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया ग्रामीणों और बीएलओ अंजना उर्फ सोनी के बीच शुरू हुई बहस के दौरान बीच-बचाव कर रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक भास्कर चंद्र मिश्रा और शिक्षिका नीलम मिश्रा के साथ मारपीट की गई। दोनों को कार्यालय से बाहर खींचकर धमकाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। बाद में बीएलओ ने एसडीएम सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.