सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें निर्वाचक नामावली के अपडेट, नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम हटाने, त्रुटि सुधार तथा पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अपडेट बनाए रखने के लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग बहुत जरूरी है। इस मौके पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी दिए। ज...