सोनभद्र, दिसम्बर 7 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी और बूथ एजेंट आशा रावत ने बूथ संख्या 284 के अंतर्गत स्थानीय निवासियों के बीच रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया व इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कौशल्या देवी एवं आशा रावत ने बताया कि यह अभियान मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। उन्होंने फॉर्म भरने के सरल तरीके समझाते हुए लोगों से सक्रिय मतदान की अपील की। स्थानीय निवासी इस पहल की सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक जरूरी कदम बताया। समाजवादी पार्टी की यह सक्रियता क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ ही जनता के साथ संवाद और सहकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.