एटा, नवम्बर 25 -- एसआईआर फार्म की फोटो, वीडियो बनाने की मना करने पर आरोपी ने बीएलओ के साथ अभ्रदता शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दे डाली। बीएलओ ने पुलिस को सूचना दी। बीएलओ ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीएलसओ मुकेश कुमार ने थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय टिकाथर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। वर्तमान में बीएलओ का कार्य कर रहे है। बताया कि 22 नवंबर को स्कूल में बैठकर एसआईआर का फार्म भरवा रहे थे। आरोप है कि आरोपी असलम निवासी टिकाथर अवागढ़ आया और एसआईआर फार्म का फोटो, वीडियो बनाने लगा। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर अभ्रदता की और जान से मारने की धमकी देने लगा। सरकारी कार्य में बाधा डाली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अवागढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ...