उरई, फरवरी 6 -- कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय परिसर में एसआईआर अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नए मतदाताओं को जोड़ना और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन और भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में शिविर संचालित किया गया। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि, नगर पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नए मतदाता बनने के लिए फार्म वितरित किए गए और उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। राजेन्द्र दुबे, ओपी कुशवाहा, अनिल कपूर, विपिन पटेल, कृष्ण कुमार झा, मनीष नगरिया, अनिल अग्रवाल, रिजवान कुरैशी, वि...