मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष अभियान दिवस के तहत जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति प्रदान की। नगर और नई मंडी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर भारी संख्या में मतदाता पहुंचे, जहां बीएलओ द्वारा उन्हें एसआईआर प्रपत्र भरवाए गए। अभियान के बीच नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अलग-अलग बूथों जैन औषधालय बूथ, जैन अतिथि भवन, मदन मालवीय इंटर कॉलेज और गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मतदाताओं को जागरूक करते हुए उनको मतदाता सूची में अपने जानकारी को अद्यतन कराने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सभासद योगेश मित्तल, विजय कुमार, भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण, शोभित गुप्ता, सभासद अमित पटपटिया ...