कौशाम्बी, जनवरी 3 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के देवीगंज स्थित गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज में शनिवार को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व कड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह युद्ध स्तर पर एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिन गांवों में नए युवा मतदाता हैं, उनके नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश सूची से कट गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दोबारा शामिल कराया जाए। मंडल अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि वोटर लिस्ट में किसी प्रकार के गलत या फर्जी नाम दर्ज हैं, तो उचित प्रमाण के साथ उन्हें सूची से हटवाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.