लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग के अटल सुशासन पीठ की ओर से एसआईआर: मुद्दे एवं चुनौतियां विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बलराज चौहान ने एसआईआर की संवैधानिक, वैधानिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर चर्चा की और तकनीकी प्रशिक्षण की कमी को एक बड़ी चुनौती बताया। विशिष्ट वक्ता एलयू राजनीति विज्ञान विभाग के हेड प्रोफेसर संजय गुप्ता ने एसआईआर के कारण चुनावी प्रक्रिया में बढ़ती जागरूकता को सराहा। साथ ही जमीनी स्तर पर भौतिक सत्यापन की कमी पर चिंता व्यक्त की। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र, लखनऊ के पूर्व उप निदेशक डॉ. यूबी सिंह ने एसआईआर की विशेषता और नागरिकता के साथ इसके संबंध पर बात की। संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. नंद लाल भारती ने किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.