कन्नौज, फरवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सपा के कार्यकर्ताओं ने गंभीर अनियमितताओं की शिकायत से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के कुछ स्थानीय नेता सुपरवाइजरों के माध्यम से बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। वह प्रारूप-01 में वास्तव में उपस्थित मतदाताओं को गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज करा रहे हैं। यह षड्यंत्र मुख्य रूप से अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित समुदाय के मतदाताओं को निशाना बनाने के लिए रचा जा रहा है। हर बूथ पर ऐसे फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय निवासी और बूथ पर मौजूद मतदाताओं को अनुपस्थित दिखाने की कोशिश की जा रही है। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को अवगत कराया कि समाधान क्षेत्र के लगभग 20 बूथों पर सुपरवाइजरों द्वारा बीएलओ को 1700 से 2000 तक प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.