फतेहपुर, नवम्बर 24 -- फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि इनदिनों कराए जा रहे एसआईआर को लेकर खासकर दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग को वोट के अधिकार से वंचित होने का खतरा महसूस हो रहा है। वहीं इस जटिल प्रक्रिया से कई राज्यों में लगातार बीएलओ कर्मचारियों के आत्महत्या की दुखद खबरे भी पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर रही हैं। इसलिए मांग की जाती है कि एसआईआर प्रक्रिया सरल की जाए और इसकी अवधि चार दिसम्बर से कम से कम दो माह तक बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश लोधी, चन्द्र प्रकाश लोधी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.