सिद्धार्थ, दिसम्बर 20 -- इटवा। शुक्रवार को नगर पंचायत इटवा के सभागार में भाजपा मंडल इटवा तथा खुनियांव ब्लॉक सभागार में भाजपा मंडल खुनियांव की एसआईआर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एसआईआर प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष शुरू से ही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है और वह नहीं चाहता कि देश में शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कशौधन, राजेश पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र चौधरी, शिवा गौतम, बिंदु सिंह, सहजराम च...