फतेहपुर, नवम्बर 10 -- फतेहपुर, संवाददाता। सदर के लोक विहार कॉलोनी में भाजपा द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र से पवन प्रताप सिंह ने एसआईआर को लेकर गहनता से पुनरीक्षण करने की बात कही। बताया कि सभी बूथ अध्यक्ष और बीएलओ मिलकर कार्य करे। भाजपा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही प्रथम श्रेणी में रहते हैं। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने बूथ प्रवासी नियुक्त पदाधिकारियों को बूथ तय किया। बीएलओ के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इसके अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष अर्पणा सिंह गौतम, डॉ० शिवप्रसाद त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष रितेश गुप्ता शोल्डी, शिवपूजन तिवारी, संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश, अभिषेक शुक्ला, दीपेन्द्र यादव समेत स...