कौशाम्बी, फरवरी 12 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में गुरुवार को एसआईआर से संबंधित नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी कड़ा अखिलेश दुबे के नेतृत्व में कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं की आपत्तियां सुनते हुए आवश्यक अभिलेखों की जांच कर मौके पर ही निस्तारण किया गया। बीएलओ अजय कुमार साहू ने बताया कि करीब 200 नोटिस प्राप्त मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 56 मतदाताओं ने सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए पोर्टल पर उनकी मैपिंग व अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई। उन्होंने बताया कि शेष मतदाताओं के अभिलेख अधूरे पाए गए। ऐसे लोगों को जरूरी दस्तावेजों के साथ पुन: उपस्थित होने के निर्देश दिए ग...