कौशाम्बी, फरवरी 17 -- सिराथू तहसील में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 17,785 मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। संबंधित मतदाताओं को निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करानी होगीं, जिसके आधार पर सुनवाई की जाएगी। इसके लिए दस नए एआरओ तैनात किए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सुनवाई प्रक्रिया को गति देने के लिए 10 नए एआरओ (सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) नियुक्त किए गए। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में 'नो मैपिंग' और 'तार्किक विसंगतियों' से जुड़े मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि संबंधित सूचियां प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराई जाएं और तहसील, पंचायत भवन व वार्ड कार्यालय...