मैनपुरी, जनवरी 27 -- एसआईआर की प्रक्रिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। डेढ़ माह तक चली एसआईआर की प्रक्रिया में 2003 की सूची से मैपिंग होने से छूटे मतदाताओं को नोटिस मिलना शुरू हो गए हैं। नोटिस मिलने के बाद नोडल अधिकारी के सामने अपने वोट को साबित करने में मतदाताओं को पसीने छूट रहे हैं। विवाहित महिलाओं के लिए मायके का प्रूफ समस्या साबित हो रहा है। मंगलवार को खराब मौसम के बीच कस्बा के बीआरसी कार्यालय, अमर शहीद इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज व ब्लॉक कार्यालय पर नोडल अधिकारियों ने नोटिस के संबंध में लोगों के जवाब लिए। कई अधिकारियों ने मौके पर ही वोट के काम को आगे बढ़ाया और समस्या का समाधान किया। एक नोडल अधिकारी को 20 बूथ सौंपे गए हैं। बड़ी संख्या में लोग नोटिस का जवाब देने पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें मतदाता साबित होने के लिए पसीना छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.