शामली, जनवरी 30 -- खंड विकास कार्यालय कांधला में एसआईआर रिकॉर्ड्स में त्रुटियो से जुड़े जारी नोटिसों के समाधान हेतु एक विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में सैकड़ों की संख्या में नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। शनिवार को खण्ड विकास कार्यालय में एआर कोऑपरेटिव शामली व खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव के नेतृत्व में एसआईआर त्रुटियों से संबंधित नोटिस की सुनवाई के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। लोग अपनी लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्सुकता से मौके पर जमा रहे। खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव तथा एआर कोऑपरेटिव ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की और एसआईआर से संबंधित विभिन्न शिकायतों एवं त्रुटियों का मौके पर ही समाधान किया। कैंप के दौरान ग्रामीणों और नगरवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें नाम, भूमि रिकॉर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.