वाराणसी, दिसम्बर 19 -- चौबेपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र में एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ को हार्ट अटैक हुआ। आननफानन में उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुमकुनी गांव निवासी शोभनाथ यादव प्रा.स्कूल गौरा उपरवार में शिक्षामित्र हैं। इनकी ड्यूटी भाग संख्या 321 अजगरा विस क्षेत्र के छितमपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ पर है। एसआईआर ड्यूटी पर जाते समय 15 दिसम्बर सुबह अचानक पसीना और सीने में दर्द से बेहोश हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। कॉर्डिययोलॉजी विभाग के प्रो. विकास अग्रवाल, डॉ. मनोज गुप्ता की देखरेख में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.