बदायूं, जनवरी 26 -- उझानी, संवाददाता। गांव बरसुआ में चौपाल की गयी। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा एसआईआर जागरूकता अभियान कांग्रेस की प्राथमिकता में है। कांग्रेस किसी भी मतदाता को मत से वंचित नहीं होने देगी। जिला उपाध्यक्षा सुनीता सिंह ने कहा मनरेगा योजना बचाने को कांग्रेस गांव गांव चौपाल लगाकर जनविरोधी नीतियों से अवगत करा रही है। जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह ने कहा सरकार के इशारे पर जिस प्रकार प्रशासन ने शंकराचार्य का अपमान कराया है वह हिंदू धर्म का अपमान है। जिला प्रवक्ता उपासना चौहान ने कहा सरकार का तानाशाही रवैया हावी है सरकार के संरक्षण में महिला किसान ओबीसी दलित गरीब मजदूर कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। हरिओम शर्मा, धर्मपाल माथुर, चंद्रपाल कश्यप, रियासत खान, राकेश, नसीरुद्दीन, विरासत खान, जसवीर कश्यप, पुष्पेंद्र ...