चित्रकूट, नवम्बर 18 -- चित्रकूट। संवाददाता उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेशचन्द्र निगम ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। बताया कि हेल्प डेस्क में फोन नंबर 05198-298090 एवं मोबाइल नंबर 9454418039 है। हेल्प डेस्क कार्यालय कार्य दिवस में संचालित रहेगा। संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...