लखनऊ, दिसम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की खामियों को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। हर जिलों में बीएलओ की मनमानी और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने को उजागर कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहारे लोगों को सजग किया जा रहा है कि वे अपना वोट कैसे बचाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी से सपाई रोजाना मिलकर या ज्ञापन के सहारे शिकायतें कर रहे हैं। सपाइयों ने रविवार को ही पांच जिलों गाजीपुर, प्रयागराज, झांसी, लखीमपुर खीरी और अमेठी में मिली खामियों की शिकायत की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह व राधेश्याम सिंह को ज्ञापन देने और खामियों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.