मेरठ, जनवरी 29 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर के तहत नोटिस के बाद सुनवाई केंद्रों पर अब लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहां पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि भेजे गए नोटिस के साथ लगाए गए प्रमाण पत्रों में कथित तौर पर कमियां निकालकर आवेदनों को वापस किया जा रहा है। नाराज होकर बड़ी संख्या में लोग दोबारा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जिससे हंगामे की स्थिति हो रही है। तहसील से लेकर कसेरुबक्सर स्थित सुनवाई केंद्रों में अब ऐसी ही स्थिति हो रही है। आवेदकों ने अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी(एईआरओ) पर मनमानी करने और नियमों का पालन न करने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत एसडीएम से भी की गई है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी गत दिनों तहसील के एक ही हॉल में तीन विधानसभा क्षेत्रों की सुनवाई पर आपत्ति दर्ज...