बदायूं, जनवरी 30 -- वजीरगंज। ब्लॉक वजीरगंज सभागार में एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जारी नोटिस के संबंध में आवश्यक प्रपत्र भरकर पूर्ण किए गए। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं ने अपने-अपने प्रपत्रों को नियमानुसार भरकर जमा किया। एआरओ नितिन कुमार ने बताया कि एसआईआर के तहत पहले चरण में मतदाताओं से फॉर्म संख्या-6 भरवाकर प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और मतदाताओं को प्रपत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.