बिजनौर, दिसम्बर 9 -- भाजपा जिला कार्यालय बिजनौर पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए साथ ही कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अभियान में लगकर प्रत्येक फार्म को पूर्ण कर जमा कराने की चिंता करनी है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने तथा संचालन जिला महामंत्री विनय राणा ने किया। पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, नरेश भाटी, सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, पूनम गोयल, पुष्कर सिंह, जिला मंत्री बलराज त्यागी, मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग एवं विक्रांत चौधरी, चौ धीर सिंह, चौ.तपराज सिंह देशवाल, कपिल कु...