पाकुड़, दिसम्बर 20 -- एसआईआर को लेकर बीडीओ ने की बैठक हिरणपुर, एक संवाददाता। घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप की अध्यक्षता में सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में त्रुटिरहित इलेक्टोरल रोल सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने निर्देश दिया कि मैप किए गए सभी मतदाताओं का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। साथ ही सरनेम अथवा सरनेम समूह के वेरिफिकेशन को गंभीरता से करने का निर्देश दिया गया। ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। इसके अलावा एएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड एवं डेड) सूची की पूरी जानकारी बीएलओ के साथ-साथ बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को भी उपलब्ध रहने पर बल दिया गया। कलर वोटर लिस्ट के माध्यम से मतदाता सत्यापन कार्य क...