कोडरमा, फरवरी 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा व सीओ अशोक कुमार भारती की ओर से मंगलवार को संयुक्त बैठक की गई। बैठक में विधानसभा 20 बरकट्ठा व 21 बरही के मतदान केंद्र क्षेत्र के बीएलओ व उनके सुपरवाइजर से निर्वाचन कार्य, मैपिंग, डीएसई, सादा फोटो बदलाव व अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक निर्देश दिया गया कि एसआईआर शुरू होने के पूर्व निर्वाचन विभाग द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का ससमय समाप्त करें। साथ हीं मैपिंग कार्य में जिसका सत्यापन के दौरान कुछ त्रुटियां पायी गई है, उसे समय सुधार करें। बैठक में एसआईआर को लेकर बीएलओ कीट का वितरण बीएचओ व सुपरवाइर के बीच किया गया। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...