हाथरस, दिसम्बर 5 -- हाथरस। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आम लोगों को आने वाली समस्या के निवारण के लिए कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रेक्ट सेंटर संचालित है। जहां रोजाना 12 से 15 लोग कॉल करके जानकारी ले रहे हैं। कॉल करने वाले लोगों में सबसे ज्यादा अपने क्षेत्र के बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर, अपनी बूथ संख्या, एसआईआर फॉर्म कैसे भरें और 2003 की सूची से संबंधित सवाल कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट भवन में द्वतीय तल पर संचालित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर 24 घंटे सातों दिन सेवा दे रहा है। जहां आप कभी भी कॉल कर एसआईआर से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए वहां निर्वाचन आयोग की तरफ से 4 लोगों को लगाया गया है। इनमें से 2 लोग दिन में तो दो लोग रात में मौजूद रहते हैं। किसी भी जानकारी के लिए मतदाता चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर 195...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.