सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के जमजम मैरिज हॉल में मंगलवार की रात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर इमारत-ए-शरिया बिहार, ओडिशा और झारखंड की ओर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर चलाए जा रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इमारत-ए-शरिया बिहार, ओडिशा और झारखंड के सहायक शरीयत नाजिम मौलाना अहमद हुसैन कासमी ने की। मौके पर उन्होंने लोगों को एसआईआर की अहमियत बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम का सही और अद्यतन होना लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस मुहिम से जुड़कर काम को उसके अंजाम तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में क़ाज़ी-ए-शरीयत मौलाना मुख्तार अहमद कासमी, सेंट्रल अंजुमन के सदर मो ग्यास सहित काफी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.