बिजनौर, जनवरी 5 -- नगर के पास गोलबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नगर में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि भाजपा का संगठन अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है और उसकी सजगता से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल वर्मा ने कहा कि मतदाता गहन पुनर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.