बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एसआईआर को लेकर दिए गए बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान चलाकर वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का सराहनीय कार्य किया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव यह कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं कि मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मुसलमान का नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटा गया है, बल्कि फार्म भरने और सत्यापन के मामले में मुसलमान सबसे आगे रहे हैं, जबकि दूसरे समाज के लोग इसमें पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मकसद फर्जी और डुप्लीकेट नामों को हटाकर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है। उन्ह...