शामली, दिसम्बर 10 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एआईआर) के डाटा फीडिंग का अंतिम दिन है। एक दिन पहले तहसीलों में डाटा फीडिंग एवं विधानसभा क्षेत्रों में फार्म जमा करने को लेकर जोर रहा। एसआईआर का अब हुए सत्यापन में एक लाख 53 हजार 980 मतदाता ऐसे मिले है जिनमें मृतक, शिफ्टिंग एवं अनुपस्थित मतदाता शामिल है। इन्हें छोड़कर देखा जाए तो कैराना विधानसभा में एसआईआर का सौ फीसदी कार्य पूरा हो गया है, जबकि थानाभवन एवं शामली में अभी कुछ मतदाताओं के फार्मों की डाटा फीडिंग नहीं हुई। ऐसे मतदाताओं के लिए आज आखिरी मौका है। दूसरे जिले में ओवरआल 82.53 प्रतिशत एसआईआर पूरा कर लिया गया है। 11 दिसंबर के बाद एसआईआर से बाहर 1.53 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जायेंगे। जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों शामली, थानाभवन एवं कैराना के नौ लाख 75 हजार 697 मतदाताओं को ए...