हापुड़, जनवरी 30 -- डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी बीएलओ को 31 जनवरी और एक फरवरी को अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम अभिषेक पांडेय ने सभी आरओ, एआरओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, छह जनवरी से प्राप्त होने वाली आपत्तियों के निस्तारण और नोटिस निर्गत करने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की 2003 में मैपिंग नहीं है, ऐसे मतदाताओं को शत प्रतिशत नोटिस दिए जाए। नोटिस के बाद उनका हर हाल में सत्यापन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की परेशानी आती है तो बीएलओ आरओ और एआरओ से साझा करे, ताकि समस्या का निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान 31 जनवरी को है...